मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की मेन विंग शाखा में शनिवार को छात्र अनुशासन कार्य समिति के अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कक्षा 12वीं के छात्र अक्षित को हेड बॉय और कक्षा 11वीं के छात्र यशराज को वाइस हेड बॉय चुना गया। प्रधानाचार्य ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, वंशिका रस्तोगी और प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने किया। चारों सदनों के विद्यार्थियों ने मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। प्रबंधन समिति द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज और प्रतीक-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
घोषित कार्यकारिणी में यश शर्मा को स्पोर्ट्स कैप्टन, सिद्धार्थ बजाज को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन, मनन रावल को डिसिप्लिन इंचार्ज, आर्यन कसाना को कल्चरल कैप्टन और यशवर्धन मावी को वाइस कल्चरल कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई। चारों सदनों के कैप्टन के रूप में कुंज त्यागी, आदित्य धामा, यथार्थ रस्तोगी व गर्वित काकरान और वाइस कैप्टन के रूप में मीत धामा, अंशिवराज, दक्ष चौहान व आदित्य त्यागी को बैज पहनाए गए। विभिन्न विषयों के क्लब कैप्टन एवं वाइस क्लब कैप्टन को सम्मानित किया गया। संचालन छात्र दक्ष धामा व हमीद अहमद ने किया।