मेरठ। सपा मुखिया अखिलेश यादव को जिला पंचायत सदस्य सम्राट मालिक का जो कोट पसंद आया था, उस कोट का नाप सम्राट मलिक ने सैफई जाकर दिलवाया है। सम्राट मालिक ने बताया कि विद्यार्थी खड़ी भंडार के मालिक, उनके एक टेलर और प्रोडक्शन हेड को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सैफई आवास पर ले जाकर कपड़ा पसंद करवाकर नाप दिला दिया है।
जल्द ही अब मेरठ से अखिलेश यादव का कोट तैयार होकर जाएगा और वे मेरठ का कोट पहनेंगे। हाल ही में अखिलेश यादव ने संसद भवन के बाहर मुलाकात के दौरान सम्राट मलिक का काला खादी का कोट देखकर उसकी तारीफ की थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि ऐसा कोट हमारे लिए भी सिलवा दो। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।