फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव का फेसबुक पेज कथित तौर पर बंद, अतुल प्रधान बोले-सरकार जनता के दिलों से दूर नहीं कर सकती

Fri, 10 Oct 2025 10:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक पेज कथित तौर पर बंद कर दिया गया है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि सरकार सोशल मीडिया पर आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
अतुल प्रधान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज शुक्रवार देर रात कथित तौर पर बंद कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह तकनीकी समस्या है या किसी अन्य कारण से पेज सस्पेंड किया गया है।

विज्ञापन


मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि अखिलेश यादव का सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, 'सरकार अखिलेश यादव को जनता के दिलों से दूर नहीं कर सकती, वह जनप्रिय नेता हैं।'

यह भी पढ़ें: UPPCS परीक्षा: मेरठ-नई दिल्ली नमो भारत ट्रेन का समय बदला, रविवार को सुबह 6 बजे से चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर जब उपयोगकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पेज सर्च किया, तो संदेश दिखाई दिया- 'यह कंटेंट अभी उपलब्ध नहीं है।' इस पर अतुल प्रधान ने लिखा कि फेसबुक ने अपनी सीमाएं लांघ दी हैं- बिना किसी चेतावनी या सूचना के अखिलेश यादव का आधिकारिक पेज सस्पेंड कर दिया गया। यह कोई साधारण अकाउंट नहीं है, यह लाखों लोगों की आवाज है। फिलहाल फेसबुक या समाजवादी पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें