फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संपत्ति बिजनौर में चिंहित, जल्द होगी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अकबर बंजारा की नौ करोड़ रुपये की संपत्ति बिजनौर में चिह्नित, जल्द होगी जब्त
विज्ञापन

मेरठ। अंतरराष्ट्रीय गो-तस्कर अकबर बंजारा की बिजनौर में नौ करोड़ रुपये कीमत की 40 बीघा जमीन चिह्नित की गई है। संपत्ति चिह्नित होने के बाद पुलिस जल्द ही जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बताया कि लिसाड़ी गेट में उसकी अवैध बनीं दुकानों पर कार्रवाई हो चुकी है। करोड़ों रुपये की संपत्ति पर पहले जब्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। अब भी उसकी संपत्ति लगातार खंगालने का काम किया जा रहा है।
फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ला निवासी अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। असम पुलिस दोनों भाइयों को बी वारंट पर असम ले गई थी। 18 अप्रैल को उग्रवादियों के हमले में असम पुलिस की कस्टडी में दोनों भाई मारे गए थे। इनके द्वारा अवैध धन से अर्जित की गई संपत्ति को भी पुलिस द्वारा चिह्नित किया जा रहा है। करोड़ों रुपये की संपत्ति पर जब्तीकरण की कार्रवाई मेरठ पुलिस पहले ही कर चुकी है।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि अकबर बंजारा की मेरठ जिले के अलावा दूसरे जिले और राज्य में कहां-कहां संपत्ति है, इसकी जांच कराई जा रही है। अभी तक की जांच में बिजनौर में 40 बीघा जमीन सामने आई है। जिसकी अनुमानित कीमत नौ करोड़ रुपये है। मेरठ पुलिस ने बिजनौर प्रशासन से संपर्क किया है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही इसकी अवैध धन से अर्जित की गई संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। अन्य राज्यों में भी संपत्ति के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

बांग्लादेश बार्डर पर भी फार्म हाउस बताया
पुलिस के अनुसार, असम में बांग्लादेश बार्डर पर भी अकबर बंजारा का फार्म हाउस बताया गया है। वहां पर प्रतिबंधित पशुओं का मीट पहुंचाने का अड्डा बना रखा था। असम में एक शातिर अपराधी से उसकी दोस्ती थी। उसके जरिये बंजारा ने अपना नेटवर्क विदेशों तक फैला दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें