फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आकाश के परिवार का दर्द, परिजन बोले- आरोपियों को क्यों दी छूट, पुलिस के खिलाफ गुस्सा बरकरार

Fri, 05 Feb 2021 12:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन और आकाश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में आकाश की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने खुली छूट दी। जहां पीड़ित परिवार के सदस्य 17 दिन तक बेटे का इलाज कराते रहे तो वहीं पुलिस आरोपियों से सेटिंग करती रही। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाकर नाराजगी जताई। वहीं महिलाओं पर लाठीचार्ज किए जाने से पाल समाज में भी पुलिस के प्रति आक्रोश है।

विज्ञापन


परतापुर के रिठानी गांव में आकाश पाल की हत्या के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोपी का घर पीड़ित परिवार के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। घर को देखकर लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। आरोपियों के घर पर पूर्व में तोड़फोड़ हो चुकी है। आकाश की हत्या के बाद तीन दिन रिठानी का बाजार बंद रहा। वहीं गुरुवार को व्यापारियों ने दुकानें खोलीं।

पिलखुवा में रुका था प्रदीप
आरोपी पशु चिकित्सक प्रदीप शर्मा पूरे परिवार के साथ फरार है। पुलिस ने उसके घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर उसके रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि उसकी दो बहनें हैं। एक मोदीनगर और दूसरी दिल्ली में रहती हैं। दोनों जगह दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन पिलखुवा में मिली। वहां उसकी ससुराल है। वहां भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में बदमाशों की शामत, पुलिस ने तीन को मारी गोली, देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें

विज्ञापन

राजनीति नहीं, मुझे इंसाफ चाहिए
भाजपा विधायक समेत कई नेता गुरुवार को भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। बस बेटे के लिए इंसाफ चाहिए। बेटे को धोखे से बुलाकर मारा गया। उसकी चीखें कानों में गूंजती हैं।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
कई नेताओं के भड़काऊ संदेश लगातार रिठानी पहुंच रहे हैं। इसको लेकर पुलिस अलर्ट है। पुलिस का दावा है कि लोगों को भड़काने की साजिश चल रही है। स्थानीय लोगों को समझाया जा रहा है कि वह किसी के कहने पर कानून व्यवस्था न बिगाड़ें। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

परिवार को मिलेगा इंसाफ
पुलिस आरोपियों की घेराबंदी में लगी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें और क्राइम ब्रांच लगी हैं। कुर्की करने की भी तैयारी है। जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे। पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा। - अमित कुमार राय, सीओ ब्रह्मपुरी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें