फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजित सिंह का पीएम मोदी पर तीखा हमला, कहा- 'श्रीलंका चले जाते तो कहते रावण को भी मैंने ही मारा'

Thu, 04 Apr 2019 10:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अजित सिंह, पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के माहौल में नेताओं की बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। यहां तक कि दिग्गज नेता भी एक दूसरे पर हमला बोलने में पीछे नहीं हैं। बुधवार को जहां बागपत विधानसभा क्षेत्र के किनौनी गांव में सीएम योगी ने चुनावी मंच से रालोद सुप्रीमो अजित सिंह को मुजफ्फरनगर दंगों का पक्षधर बताया।

विज्ञापन


वहीं चौधरी अजित सिंह ने सीधा पीएम मोदी पर हमला बोल दिया। एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि उनके अलावा कोई और काम ही नहीं कर रहा है। 

रालोद सुप्रीमो ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह इतने होशियार और शातिर इंसान हैं कि यदि श्रीलंका चले जाते तो लौटकर कहते कि रावण को मैंने ही मारा।
विज्ञापन


इस दौरान अजित सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कि किसान विरोधी नीतियों के कारण ही किसान परेशान हैं और लोगों ने हाय-हाय मोदी, बाय-बाय मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए हैं। अजित सिंह ने कहा कि वह झूठ नहीं बोलते...., बस इन्होंने आज तक सच नहीं बोला। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कई विवादित टिप्पणी दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें