फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजित सिंह ने चुनाव लड़ने की चर्चा से उठाया पर्दा, जाट-मुसलमानों को साधने की कोशिश करेगी रालोद

Mon, 10 Sep 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि गठबंधन में सीट मिलने के बाद ही निर्णय होगा। अभी तो सीटों का बंटवारा ही नहीं हुआ है। उधर राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं हैं कि अजित सिंह चुनाव के मद्देनजर अपने लिए माहौल तैयार कर रहे हैं। जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की जनता का दिल टटोलने आए रालोद मुखिया अजित सिंह को अपने मकसद में कामयाबी की झलक दिखाई पड़ी। आगे जानें क्या बोले रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष:-

विज्ञापन

 जनसंवाद कार्यक्रम में यूपी के मुजफ्फरनगर पहुंचे रालोद  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रालोद की जाट और मुसलमानों को साधने की पूरी कोशिश है। यही वजह है कि जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे जाट और मुसलमानों को एक साथ देखकर अजित सिंह काफी खुश नजर आए। कस्बे में लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में रालोद के जनसंवाद कार्यक्रम में सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अतहर हसन, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी, सपा नेता आदेश त्यागी सहित सपा के कई लोगों ने पार्टी को छोड़कर रालोद का दामन थामा।
 
इस मौके पर आई जाट व मुसलमानों की भीड़ को देखकर चौधरी अजित सिंह का चेहरा खिल उठा। अगले लोकसभा चुनाव को लेकर रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने जाट व मुसलमानों को अपना फोकस बनाया है। दोनों समुदायों को एक साथ जोड़कर ही चुनावी भवसागर से पार होने की उनकी नीति है। इस गठजोड़ के कारण कैराना लोकसभा के उपचुनाव में सफलता प्राप्त की थी। 

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह का जिले में दो दिन का दौरा सियासी हलकों में हलचल मचा रखा है। राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा है कि चौधरी अजित सिंह लोकसभा चुनाव से पहले अपने लिए माहौल तैयार कर रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच रविवार को पत्रकारों ने अजित सिंह से यह सवाल दाग दिया कि क्या वह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसके जवाब में अजित सिंह ने चुनाव लड़ने से मना नहीं किया है और न ही घोषणा की है कि वह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने गठबंधन की परिस्थितियों को भांपते हुए सटीक उत्तर दिया। कहा कि अभी महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला
अभी यह देखना है कि मुजफ्फरनगर रालोद को मिलती है कि नहीं। सीट रालोद के हिस्से में आने के बाद ही आगे की बात की जाएगी। इस जवाब से यह तो तय हो गया है कि अजित सिंह का मन यहां से चुनाव लड़ने का है। सीट पर बसपा दावा कर रही है,इसलिए वह खुलकर नहीं बोल रहे हैं। अब देखना यह है कि सीट बंटवारे में मुजफ्फरनगर को रालोद के खाते में ला पाते हैं कि नहीं।  

रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह का हरसौली में मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। चौधरी अजित सिंह को एमएलसी मुश्ताक चौधरी, मंजूर अहमद, एनू नेता ने पगड़ी पहनाई। अजित सिंह ने कहा कि वह समाज में भाईचारे को स्थापित करने के लिए उन्होंने पहल की है। इसमें समाज का सहयोग मिल रहा है। मौके पर नदीम चौधरी, हरवीर, यूसुफ, अकरम, इकरामुदीन, माजिद, कल्लू, कंवलदीन, जाने आलम, अखलाक, हारुन आदि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें