फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालक की हत्या कर हापुड़ में कराया था इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर की गगन विहार कॉलोनी में स्कूल संचालक अजय मलिक की हत्या करने के आरोपी सचिन गौतम ने 24 घंटे के रिमांड पर कई राज खोले। इस दौरान उससे हत्या में प्रयुक्त चाकू और पेपर कटर बरामद किया गया। पुलिस ने इस हत्याकांड में अजय की पत्नी रचना चौधरी को गिरफ्तार किया था जबकि सचिन गौतम पुत्र सुरेंद्र निवासी देवतापुरम टीपी नगर ने कोर्ट में सरेंडर किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान सचिन ने बताया कि उसके रचना से करीब दो साल से प्रेम संबंध थे। दो साल पहले रचना सचिन के साथ घर छोड़कर मध्यप्रदेश चली गई थी। जब महिला को अपनी बच्ची की याद आई तो दस दिन बाद घर लौटी थी। तभी से अजय रचना के साथ बेरहमी से मारपीट और उत्पीड़न करता था।
15 नवंबर को रचना ने सचिन को फोन करके घर बुलाया था। सचिन अपने दोस्त के साथ पहुंचा था। उसने चाकू रिठानी पैठ बाजार से खरीदा था। सचिन ने बताया कि जब उसने अजय पर सोते समय चाकू से हमला किया था तो वह भिड़ गया था। हाथापाई में सचिन के भी तीन जगह चाकू लग गए थे। इसी से गुस्से में आकर उसने चाकू से अजय का शरीर गोद दिया था। बाद में सचिन ने हापुड़ में इलाज कराया था। उसके बाद हरिद्वार के आश्रम में पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें