फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#AirStrike: '7 फरवरी से तैयार था पाकिस्तान, फिर भी सेना ने चटा दी धूल'

Fri, 01 Mar 2019 11:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल विनोद कुमार नारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान को पता चल गया कि हम क्या कर सकते हैं। विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर पाकिस्तान इतने अंतरराष्ट्रीय दबाव में है कि वह कुछ नहीं कर सकता है। यह कहना है कि एयर वाइस मार्शल (रि.) विनोद कुमार नारंग का।

विज्ञापन


नारंग बताते हैं कि साल 2011 में वह और विंग कमांडर अभिनंदन के पिता वायुसेना के दिल्ली हेडक्वार्टर में एक साथ रहे हैं। पाकिस्तान समझ गया है कि उसके तमाम अलर्ट के बावजूद भी हमारी वायुसेना ने उसके रडार, मिसाइल सिस्टम को जाम करके 80 किलोमीटर घुसकर स्ट्राइक की। यह भी जान गया कि अगर कोई गलती की तो उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। यह भी हमारे जांबाजों ने तब किया जबकि पाकिस्तान ने सात फरवरी को ही अपनी आर्मी और एयर फोर्स को मोबिलाइज किया था। उसने ऐसा जानबूझकर किया। उसको पता था कि 14 फरवरी को हमले के बाद भारत रिएक्शन करेगा। ऐसे में वह सात फरवरी से ही तैयार था।

विज्ञापन

इसके बाद भी वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है। चीन ने भी चेतावनी दी कि सुधरना पड़ेगा। इस्लामिक राष्ट्रों के संगठन ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को गेस्ट ऑफ ऑनर के लिए आमंत्रित किया है। भारत एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें