फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से लखनऊ के लिए जल्द शुरू होगा हवाई सफर, कल हो सकती है बड़ी घोषणा

Tue, 05 Mar 2019 07:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हवाई उड़ान
विज्ञापन

मेरठ शहर से हवाई उड़ान का मसौदा लगभग तैयार हो चुका है। छह मार्च को एएआई विधिवत मेरठ से उड़ान की घोषणा भी कर सकती है। क्षेत्रीय हवाई उड़ान योजना के तहत मेरठ से लखनऊ और प्रयागराज के लिए उड़ान शुरू की जाएगी। घोषणा के बाद यदि तेजी से काम हुआ तो भी उड़ान में छह माह का समय लग सकता है। सबसे पहले रनवे बढ़ाया जाएगा। कंट्रोल रूम सहित अन्य संसाधन तैयार करने में भी समय लगेगा। 

विज्ञापन


खरीदनी पड़ेगी जमीन 
डा. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी से उड़ान होगी। एएआई सूत्रों के अनुसार वर्तमान में हवाई पट्टी 1513 मीटर है, लेकिन एएआई यहां से एटीआर-72 की उड़ान के लिए हवाई पट्टी तैयार करना चाहता है, ताकि विस्तार होने पर कोई बाधा न आए। ऐसे में हवाई पट्टी को लगभग 2000 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा किया जाएगा। दोनों तरफ 75-75 मीटर जमीन खाली छोड़ी जाएगी। हवाई पट्टी विस्तार के लिए करीब 84 हजार वर्ग मीटर भूमि की जरूरत होगी। किसानों से जमीन का रेट 5800 रुपए प्रति वर्ग मीटर पहले ही तय हो चुका है। इसके लिए प्रदेश सरकार को करीब 49 करोड़ रुपए देने होंगे। हवाई पट्टी के अलावा कंट्रोल रूम, टर्मिनल, सुरक्षा बलों के रहने, चिकित्सा आदि सुविधाओं के लिए भी अलग से जमीन की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार पैसा देने को तैयार 
जमीन की पैमाइश होने के बाद जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर प्रदेश सरकार पैसा जारी कर देगी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि हवाई उड़ान के लिए उनकी डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन से बात हो चुकी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री स्वयं मेरठ से हवाई उड़ान में व्यक्तिगत रुचि दिखा रहे हैं। इसलिए पैसा कहीं बाधा नहीं बनेगा। 

तकनीकी निरीक्षण करेगी टीम 
हवाई उड़ान का मसौदा पूरी तरह तैयार हो चुका है। लेकिन एएआई की तकनीकी टीम हवाई पट्टी का निरीक्षण करने के साथ पैमाइश करेगी। जिससे यह पता लगाया जा सके कि हवाई पट्टी और उसके आसपास का क्षेत्र हवाई उड़ान के लिए कितना उपयुक्त है। इसके अलावा कितनी और जमीन की जरूरत है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें