रात का तापमान गिरने से बढ़ने लगी ठंड
मौसम में भी धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ गया है। दिन के तापमान में भी कमी आने से अब दिन में भी मौसम पहले के मुकाबले सर्द महसूस होने लगा है।
सुबह हल्की ठंड के साथ धुंध और स्मॉग वातावरण में बने रहते हैं। रात में तापमान गिरने और हवा की गति कम रहने से प्रदूषक कण वातावरण में जमा हो रहे हैं। इसका असर वायु गुणवत्ता पर पड़ रहा है।
बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत
बढ़ते प्रदूषण और मौसम में बदलाव के बीच बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर सुबह और शाम के समय बाहर निकलते हुए सतर्क रहना चाहिए। फिलहाल एनसीआर में ठंड और प्रदूषण, दोनों का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है।