फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से जल्द शुरू हो सकती हैं हवाई उड़ान, ग्रेटर नोएडा में हुए कार्यक्रम में विभाग के निदेशक ने दिए संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से जल्द शुरू हो सकती हैं हवाई उड़ान, ग्रेटर नोएडा में हुए कार्यक्रम में विभाग के निदेशक ने दिए संकेत
विज्ञापन

मेरठ। एक बार फिर मेरठ से हवाई उड़ान की उम्मीदों ने जोर पकड़ा है। ग्रेटर नोएडा में बनाए जाने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हुए करार में मेरठ का नाम भी लिया गया। नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक सुरेंद्र कुुमार ने कहा कि मेरठ में उड्डयन विभाग को 26 हेक्टेयर जमीन मिल गई है। इसके लिए एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया से वार्ता की जा रही है।
पिछले एक महीने पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विमानन मंत्री हरदीप पुरी से मेरठ से हवाई उड़ान की मांग रखी थी। जिससे यहां के लोगों को प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ के लिए उड़ान की सुविधा मिल सके। पिछले लगभग 10 वर्षों से इसके लिए कवायद की जा रही है। लेकिन जमीन के मामलों में अटकलें लगने के बाद कार्रवाई अटकी हुई है। हालांकि, कुछ दिनों पहले जिला प्रशासन की तरफ से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सुपर इंपोज नक्शा भेजा जा चुका है। जिसमें कितनी जमीन विभागों के पास मौजूद है उसमें सब ब्योरा भेजा गया है। खुद एएएआई के प्रतिनिधियों ने मेरठ पहुंचकर जिला प्रशासन से वार्ता के बाद सुपर इंपोज नक्शा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2600 मीटर लंबे रनवे की है जरुरत
परतापुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी 120 मीटर चौड़ी है। इसे 200 मीटर चौड़ा और 2600 मीटर लंबा बनाना होगा। सुपर इंपोज प्लान में सब विभागों से लिया गया जमीन का डाटा एएआई को सौंपा गया है। जिससे जमीन की उपलब्धता के अनुसार ही एएआई ड्राफ्ट तैयार कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें