मवाना। आंबेडकर पार्क में हाल ही में हुए महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव में मिली एआइएमआइएम पार्टी को जीत पर हस्तिनापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनोद जाटव के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव में एआइएमआइएम पार्टी ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष महमूद शेख, युवा नगर अध्यक्ष असद सिद्दीकी, नईम मलिक, दिलशाद अंसारी, आबिद कुरैशी, मुस्तफा, नफीस अहमद, सरताज कुरैशी, चुन्नीलाल आदि मौजूद रहे। संवाद