फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक दुर्घटना में दो घायल

Sat, 17 Jan 2026 07:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव मवाना खुर्द बाईपास पर टोल के समीप शनिवार को दो बाइकों भिड़ंत में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेंट नहीं पहने थे। मुजफ्फरनगर जनपद के गांव हुसैनपुरा निवासी गजेंद्र शनिवार को अपने दोस्त विकास के साथ बाइक पर दिव्य ज्योति अस्पताल मेरठ में भर्ती अपनी भांजी को देखने जा रहा था। लगभग दो बजे के आसपास जब वह गांव भैंसा टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा आई बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें