एआईएमआईएम कार्यकर्ता पैन बांटते हुए। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
मवाना। एआईएमआईएम पार्टी के हस्तिनापुर से पूर्व प्रत्याशी विनोद जाटव के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष मोहम्मद शेख पूर्व सभासद के साथ मिलकर नगर के मुख्य चौराहा थाने के पास लोगों को पैन देकर प्यार और सौहार्द का संदेश दिया। जहां एक तरफ हिंदू रक्षा दल बजरंग दल के लोग अभी पिछले दिनों गाजियाबाद में तलवार, फरसे व चाकू आदि बांट रहे थे वहीं उसके विपरीत मंगलवार को नगर में पार्टी द्वारा लोगों को पैन देकर यह संदेश दिया गया कि तलवार की तेज धार के आगे पैन की धार कहीं ज्यादा तेज होती है। पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के निर्देश पर पैन बांटने का कार्यक्रम था। इसके चलते नगर में लोगों को पैन देकर सौहार्द की मिसाल कायम की। इसमें दिलशाद अंसारी, नईम मलिक, आबिद कुरैशी, इमरान सैफी आदि मौजूद रहे।