फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई साधन है, ज्ञान का विकल्प नहीं : प्रो. राकेश शर्मा

Sat, 19 Sep 2026 08:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू में वीकेंड अभिव्यक्ति कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल में शनिवार को वीकेंड अभिव्यक्ति कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने क्विज और भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई फिल्म ‘अर्जुन’ का भी प्रदर्शन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि एआई को ज्ञान का विकल्प नहीं मानना चाहिए। इसे क्षमता निखारने के साधन के रूप में उपयोग करना चाहिए। उन्होंने तकनीक के साथ मानवीय विवेक और आलोचनात्मक सोच को जरूरी बताया। प्रो. शर्मा ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ उसे व्यवहार में उतारने की क्षमता भी आवश्यक है। उन्होंने सूचनाओं की भरमार के बीच स्रोत, तथ्य और उद्देश्य समझने पर जोर दिया। पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए सूचना और ज्ञान में अंतर समझना महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि सुंदर सिंह ने डिजिटल मीडिया की चुनौतियों और अवसरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
क्विज प्रतियोगिता में गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिषेक नागर द्वितीय और खदीजा खान तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में अनन्या वर्मा प्रथम स्थान पर रहीं। जिज्ञासा ने द्वितीय और सोहा खान ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण के विषयों में एआई से मानव जीवन को खतरा भी शामिल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें