फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में एआई की खास अहमियत : सुधांशु

विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल में कार्यशाला में शामिल अतिथिगण
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंस
मेरठ। आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट में शनिवार को कम्प्यूटेशनल थिंकिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जिला स्तरीय विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। एआई का सही उपयोग करने के तरीका बताया गया।
मुख्य अतिथि सुधांशु शेखर ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभागी शिक्षकों के साथ संवाद किया। विद्यार्थियों को तेजी से बदलते शैक्षिक एवं तकनीकी परिवेश के लिए तैयार करने में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अहमियत बताई। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इन अवधारणाओं को विभिन्न विषयों में सरल, सार्थक एवं आयु-उपयुक्त तरीकों से शामिल किया जा सकता है। इससे शिक्षण केवल तकनीक-आधारित सीखने तक सीमित न रहकर समस्या-समाधान, रचनात्मकता, तार्किक चिंतन, निर्णय क्षमता तथा एआई के जिम्मेदार उपयोग को भी बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में 11 विद्यालयों ने अपने केस पेपर एवं नवाचारी शैक्षिक अभ्यास प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों में विद्यालयी शिक्षा में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एकीकरण के विभिन्न प्रभावी एवं रचनात्मक दृष्टिकोणों को प्रदर्शित किया गया। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वितीय व राधा गोविंद पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। कार्यशाला में नवीन शर्मा, शिक्षाविद संदीप कुमार गुप्ता, प्रीति मल्होत्रा, डॉ. रीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें