अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि मनाते भाजपाई।स्रोत : पार्टी
मेरठ। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को साबुन गोदाम में भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय और संचालन दीपेंद्र चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डॉ चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर महिला सशक्तीकरण, न्याय, धर्म और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं। सुशासन व सेवा की आदर्श है। देवी अहिल्याबाई होल्कर का इतिहास में कोई विकल्प नहीं है। ये हमेशा हमारी प्रेरणास्रोत रहेंगी। वे कुशल नेतृत्वकर्ता एवं प्रजा के हितैषी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने जनहित में बड़ी संख्या में प्याऊ व विश्राम गृहों का निर्माण कराया।