फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मौसम सेवाओं से घटेगी खेती की लागत और जोखिम : डॉ. त्रिवेणी दत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम विज्ञान विभाग और कृषि विवि के प्रशिक्षण शिवर का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) एवं कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में कृषि मौसम परामर्श सेवाओं पर प्रशिक्षण कार्यक्रम बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
अध्यक्षता कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने की। उन्होंने कहा कि समयबद्ध मौसम परामर्श सेवा से खेती की लागत और जोखिम कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि और मौसम विज्ञान के बीच समन्वय मजबूत कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के एग्रोमेट एडवाइजरी सर्विसेज प्रभाग के प्रमुख डॉ. शेषा कुमार गोरोशी ने कहा कि विश्वास जताया कि प्रशिक्षण से अर्जित ज्ञान का लाभ किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा और कृषि क्षेत्र को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक प्रो. यूपी शाही ने बताया कि प्रशिक्षण में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए 30 प्रतिभागियों को कृषि मौसम बुलेटिन निर्माण, निर्णय सहायता प्रणाली, प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान, फसल-विशिष्ट सलाह तथा कृषि मौसम सेवाओं के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों, विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं अधिकारियों ने भी सहभागिता की। अंत में डॉ. विकास सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें