सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अब संविदा के आधार पर कर्मचारियों की तैनाती नहीं की जाएगी। इस बाबत वित्त विभाग के सचिव ने विश्वविद्यालय अधिकारियों को आदेश जारी किया है। विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक ने सर्कुलर जारी कर इस बारे में जानकारी दी है।
वित्त विभाग के सचिव अजय अग्रवाल ने 24 फरवरी को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए आदेश जारी किया है। आदेश के तहत संविदा के आधार पर कर्मचारियों की तैनाती नहीं करने की बात कही गई है। स्पष्ट किया गया है कि संविदा के आधार रखे जाने वाले कर्मचारियों को भुगतान किया गया, तो संबधित अधिकारी के वेतन से धनराशि की कटौती होगी।
विवि के वित्त नियंत्रक सतेेंद्र कुमार ने अन्य अधिकारियों को सर्कुलर जारी कर इस बाबत जानकारी दे दी है। दरअसल कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्रों पर हर माह कई लाख रुपये की धनराशि संविदा कर्मचारियों पर खर्च की जाती है। कृषि विवि से जुड़े 13 कृषि विज्ञान केंद्र है।
प्रत्येक केंद्र पर 3 लाख रुपये वेतन के रुप में खर्च किए जा रहे है। विवि में इस पत्र के आने के बाद हड़कंप मचा है। उधर वित्त नियंत्रक सतेंद्र कुमार का कहना है कि शासन से पत्र आने के बाद विवि में सभी विभागों में सर्कुलर जारी कर दिया गया है।