मेरठ। परतापुर के भूड़बराल मोहिउद्दीनपुर में डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की लेयर पर मिटटी डालने वाली पोकलेन मशीन के चालक मिथिलेश की आत्महत्या के मामले में शनिवार को समझौता हो गया। शुक्रवार शाम पोकलेन मशीन चालक बिहार के सिवान जिले के नेहरवा गांव निवासी मिथिलेश ने मशीन को ऑटोमेटिक मोड़ पर लगाकर उसके आगे लेटकर खुदखुशी कर ली थी। आरोप था कि ठेकेदार ने कई माह से वेतन रोक रखा था। मृतक के साले कैलाश ने बताया कि मिथलेश के परिवार में पत्नी रानी, बेटा दिपांशु और प्रियांशु हैं। कार्यवाहक सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद