रोजाना पहुंचेंगे सात से आठ हजार युवा
भर्ती के दौरान रोजाना सात से आठ हजार युवा प्रतिदिन शहर में आएंगे। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था, विद्युत विभाग को प्रकाश व्यवस्था, नगर पालिका को भर्ती परिसर में साफ-सफाई रखने एवं समय समय पर कूड़ा उठाने, भर्ती क्षेत्र में प्रतिदिन फॉगिग एवं सेनिटाइजेशन, अग्निशमन विभाग को किसी भी आपातकाल स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: UP: अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारी तेज, 20 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होगा आयोजन
इन जिलों के युवा होंगे भर्ती में शामिल
अग्निवीर भर्ती में मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, शामली के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
सबसे पहले दौड़ेंगे गौतमबुद्धनगर के युवा
अग्निवीर भर्ती 20 सितंबर से शुरू होगी। सबसे पहले गौतमबुद्धनगर के युवा दौड़ेंगे। आखिरी तीन दिन में मेरठ की मवाना, मेरठ और सरधना तहसील के युवा दौड़ करेंगे।