फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊते के बाद बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती तूफान यास हुआ सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान में धूल का गुबार, 27-28 को फिर बारिश के आसार
विज्ञापन

मोदीपुरम। मौसम के मिजाज में फिर से बदलाव दिखने लगा है। रविवार को दिन भर आसमान में हल्की धूल का गुबार छाया रहा। आने वाले तीन-चार दिन तक मौसम में काफी उतार-चढ़ाव दिख सकता है। अगले तीन दिन जहां 20 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की आशंका है, वहीं 27-28 मई को बारिश फिर हो सकती है। यही नहीं, 24 से 48 घंटे में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम वेधशाला पर रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 71 एवं न्यूनतम आर्द्रता 51 प्रतिशत दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ, यूपी शाही का कहना है कि चक्रवाती तूफान यास का असर बिहार, बंगाल, झारखंड व पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन




---
29-30 मई को भी केरल में प्रवेश कर सकता है मानसून
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी तक मानसून अपनी रफ्तार से चल रहा है चक्रवाती तूफान और अन्य सहयोगी मौसमी हलचल को देखते हुए केरल में मानसून 29 या 30 मई को आ सकता है
विज्ञापन

----
मेरठ की एक्यूआई फिर बढ़ी
रविवार को हवा में उड़ रहे धूल के कणों के कारण मेरठ की हवा ज्यादा खराब हुई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) अचानक 252 पहुंच गया। इस दौरान मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 210 बागपत का 237 और गाजियाबाद का 227 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें