फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजल हत्याकांड: इतने चाकू मारे कि शरीर के अंग बाहर आकर लटक गए, हत्यारों के सिर पर सवार था खून

Wed, 11 Jun 2025 10:21 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut City News: मेदपुर गांव में भद्दी टिप्पणी के बाद शुरु हुआ विवाद अफजल की हत्या पर आकर थमा। पुलिस ने हत्याकांड के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। 
विज्ञापन
मेरठ में सरेआम अफजल की हत्या करते आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 Meerut Crime News: भावनपुर थाना क्षेत्र के मेदपुर गांव में दर्जी अफजल (18) की चाकुओं से गोदकर एलानिया हत्या में पुलिस ने आरोपी नौशाद को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसरार को सोमवार शाम ही पकड़ लिया गया था। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी चांद और समीर की पुलिस तलाश कर रही है। अफजल की हत्या के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है। किसी अप्रिय घटना की आशंका के चलते गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मेदपुर निवासी असलम और पड़ोसी यासीन का बेटा इसरार सोमवार दोपहर आम के बाग में शराब पी रहे थे। इस दौरान असलम ने इसरार पर भद्दी टिप्पणी कर दी। इससे गुस्साए इसरार ने असलम से मारपीट की। इसकी जानकारी असलम के बेटे अफजल और आरिस को मिली तो उन्होंने इसरार के साथ मारपीट कर दी। बेल्टों से उसे दौड़ाकर पीटा। शाम के समय अफजल गांव में कहीं जा रहा था। आरोप है कि तभी इसरार के भाई जावेद के साथ चांद और समीर ने अफजल को रोक लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए।
 

आरोपियों ने अफजल के शरीर को इतनी बुरी तरह गोदा कि उसके अंदरूनी अंग भी बाहर आ गए थे। इससे अफजल का काफी खून बह गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें दिख रहा है कि अफजल अपने भाई आरिस के साथ मिलकर इसरार पर बेल्टों से हमला कर रहा है। गांव वाले बीच-बचाव कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

पुलिस ने अफजल के चाचा गुलफाम की तहरीर पर इसरार, नौशाद, चांद और समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। परिजनों का आरोप था कि आरोपियों ने घर आकर धमकी दी थी। इसके बाद शाम को अफजल की हत्या कर दी। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि इसरार और उसके भाई नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया। चांद और समीर की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें