माछरा। कालका मंदिर हसनपुर कला में माता के दरबार में पूजा अर्चना करते हुए
माछरा। मां दुर्गा मंदिर माछरा पर एक दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया गया। भक्तगणों ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगीं। दुर्गा मंदिर के पुजारी सोनपाल प्रजापति ने बताया कि चैत मास के नवरात्र पर दुर्गा मंदिर पर हर वर्ष एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है मंदिर के परिसर में ही मां दुर्गा के अलावा शनिदेव, भगवान शिव का परिवार की प्रतिमाएं भी स्थित हैं भक्त यहां पर प्रसाद चढ़ाकर एवं पंजी चढ़ाकर मुरादें मांगते हैं। उधर मां काल का मंदिर हसनपुर कला के अध्यक्ष कर्मवीर खटाना उर्फ लाला ने बताया कि अष्टमी पर भी माता के मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया और माता से मन्नत मांगी।
उधर, अष्टमी के दिन मां गौरी की पूजा-अर्चना की गई सौभाग्य, धन, संपदा और स्त्री जनित गुणों की मां गौरी हैं महिलाओं के अखंड सौभाग्य का फल प्रदान करती हैं। इसके बाद कुछ लोगों ने अष्टमी का व्रत खोलते हुए कन्या को भोजन कराया तथा उन्हें दक्षिणा देकर विदा किया।