फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन माह बाद शुरू हुआ खादर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
तारापुर से शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण का कार्य स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से रुका हुआ मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कार्य पुनः शुरू हो गया है। इस मार्ग से जुड़े 24 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला में बुधवार के अंक में इस समस्या का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए शनिवार को सड़क का चौड़ीकरण कार्य फिर से शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के मखदुमपुर से नए गांव तक जाने वाले इस 22 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कार्य लगभग दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। एक सप्ताह के भीतर ही वन विभाग की आपत्ति के चलते यह कार्य रोक दिया गया था। इसके बाद से यह जर्जर और टूटी सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई थी। सड़क पर पर्याप्त जगह न होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। खासकर गन्ने के सीजन में किसानों को अपने भारी वाहनों को निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण की घोषणा लगभग दो वर्ष पूर्व की गई थी। लंबे इंतजार के बाद कार्य पुनः शुरू हुआ है। इससे स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
मार्ग का चौड़ीकरण कार्य पूरा होने से न केवल ग्रामीणों के लिए आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र में विकास की गति को भी बढ़ावा मिलेगा। उम्मीद है कि इस बार यह कार्य बिना किसी बाधा के निर्बाध रूप से पूरा होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को स्थायी राहत मिल सकेगी।

तारापुर से शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण का कार्य स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें