फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो गोरक्षक भाइयों की हत्या के बाद तीसरे को धमकी, गनर मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दो गोरक्षक भाइयों की हत्या के बाद अब तीसरे भाई इमरान भारती को आरोपी हत्या की धमकी दे रहे हैं। दहशत में पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इमरान ने जान को खतरा बताया और गनर की मांग की है। एसएसपी आफिस में पीड़ितों की शिकायत सुन रहे एसपी क्राइम अनित कुमार ने सीओ ब्रह्मपुरी को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नीचा सद्दीकनगर निवासी इमरान भारती सोमवार को एसएसपी से मिलने पहुंचा। इमरान ने बताया कि उसके बड़े भाई की वर्ष 2014 में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बीती आठ जुलाई को उसके दूसरे भाई गोरक्षक आसिफ भारती की भी ब्रह्मपुरी क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इमरान ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। काला बाबू, हाजी पप्पू, नौशाद और आबिद नाम के आरोपी अब तक फरार हैं। इमरान का आरोप है कि फरार आरोपी लगातार उसे धमकियां दे रहे हैं कि वह जेल तब जाएंगे, जब इमरान का भी काम तमाम कर देंगे।
इमरान का आरोप है कि रविवार को भी उसके फोन पर हाजी पप्पू ने फोन करके उसका कत्ल करने की धमकी दी है। पीड़ित ने बताया कि उसने कुछ दिनों पहले सीएम योगी से मिलकर भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। उधर, एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें