फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: दस महीने बाद 11 जनवरी से चलेंगी योगा और देहरादून एक्सप्रेस, वाया मेरठ होकर जाएंगी दोनों ट्रेनें

Fri, 08 Jan 2021 01:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ट्रेन- file photo - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
हरिद्वार में मार्च-अप्रैल में लगने जा रहे कुंभ मेले को देखते हुए रेलवे ने वाया मेरठ होकर ट्रेनों को चलाने की घोषणा कर दी है। इसमें पश्चिमी रेलवे की ट्रेनों को स्पेशल नाम देकर चलाया जाएगा। ओखा-देहरादून उत्तरांचल एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस- हरिद्वार देहरादून एक्सप्रेस, अहमदाबाद-योग नगरी ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस चलाई जाएगी। 
विज्ञापन


योगा एक्सप्रेस को हरिद्वार के बजाय योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन तक चलाने का फैसला लिया गया है। सभी ट्रेनों का नंबर पुराना ही रखा गया है। इन ट्रेनों का संचालन कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन से बंद था।

कुंभ में अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे अब ट्रेनों को पटरी पर लौटा रहा है। इससे यात्रियों को कुंभ में जाने में किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसमें उत्तरांचल एक्सप्रेस का संचालन 15 जनवरी, देहरादून एक्सप्रेस का संचालन 11 जनवरी और योगा एक्सप्रेस का संचालन भी 11 जनवरी से किया जाएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सिटी स्टेशन आने-जाने का समय
योगा एक्सप्रेस - अहमदाबाद से योग नगरी ऋषिकेश तक
अहमदाबाद की ओर से 
सिटी स्टेशन पर - सुबह 6.48 पर पहुंचेगी
योग नगरी ऋषिकेश की ओर से
सिटी स्टेशन पर - शाम 7.35 पर पहुंचेगी
देहरादून एक्सप्रेस - बांद्रा टर्मिनस से हरिद्वार तक 
बांद्रा टर्मिनस की ओर से 
सिटी स्टेशन पर - सुबह 4.04 बजे
हरिद्वार की ओर से
सिटी स्टेशन पर - शाम 4.56 बजे
उत्तरांचल एक्सप्रेस- ओखा से देहरादून तक 
ओखा की ओर से 
सिटी स्टेशन पर - दोपहर 12.05 बजे
देहरादून की ओर से
सिटी स्टेशन पर - सुबह 11.10 बजे

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें