फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगतपुरम से भी हटेगा कूड़े का पहाड़: राजेंद्र अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया नगर के बाद मंगतपुरम में लगेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने नगर आयुक्त मनीष बंसल के साथ लोहिया नगर डंपिंग ग्राउंड पर स्थापित किए जा रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया। सांसद ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित मंगत पुरम में कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाया जाएगा। सरकार का प्रयास शहर को कचरा मुक्त करना है।
निरीक्षण के दौरान नगरायुक्त ने बताया कि लोहिया नगर के बैलेस्टिक सेपरेटर प्लांट की क्षमता 300 टन प्रतिदिन है, जो गांवड़ी प्लांट से दोगुनी है। प्लांट चलाने के लिए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। लोहिया नगर में डंप करीब दो लाख टन कूड़े को दो साल में निस्तारित कर दिया जाएगा। सांसद ने प्लेटफार्म और शेड स्ट्रक्चर के कार्य को देखा और तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने 15 जून तक काम पूरा करके प्लांट कोचालू करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने शामली से 64 लाख रुपये की बैलेस्टिक सेपरेटर मशीन मंगाई है। मशीन से डंप कचरे से प्लास्टिक, पॉलीथिन, ईंट और पत्थर के साथ कंपोस्ट को अलग किया जाएगा। मशीन प्रतिघंटा 30 टन कूड़ा निस्तारित करेगी। रोजाना 10 घंटे मशीन चलाकर 300 टन कूड़ा निस्तारित किया जाएगा। आरडीएफ को बिजली सयंत्रों को बिक्री किया जाएगा और कंपोस्ट को किसानों को निशुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें