हत्या के बाद जांच के लिए पहुंचीं एसएसपी
मेरठ में परीक्षितगढ़ स्थित सरस्वती स्कूल से लौटते छात्र की लालपुर-नंगलासाहू के जंगल में अगवा करके हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले छात्र के घर फोन से पचास लाख की फिरौती मांगी, छात्र को खोजते हुए ग्रामीण जंगल में पहुंचे तो छात्र की हत्या करके हत्यारे फरार हो गये। परिजनों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हत्या करने का अंदेशा जताया हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात मोर्चरी के सामने गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
इंचौली थानाक्षेत्र के नबीपुर गांव निवासी रणवीर सिंह गुर्जर का बेटा शिवा (15) उर्फ भोलू परीक्षितगढ़ में रोजाना साइकिल से पढ़ने जाता था। सोमवार को शाम चार बजे तक शिवा नहीं लौटा तो बहन शिखा ने उसके मोबाइल पर कॉल की। फोन पर शिखा को धमकाते एक व्यक्ति ने शिवा को अगवा बताया और छोड़ने की एवज में 50 लाख फिरौती मांगी। फिरौती की रकम हरियाणा पहुंचाने की बात कही।
पढ़ें : छात्र की हत्या पर बवाल, आठ थानों की पुलिस, पीएसी समेत अफसर तैनात
आसपास के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो वह एकत्र होने लगे। इसी दौरान गांव के मनीष और राजवीर ने बताया कि शिवम को साइकिल से आते नंगलासाहू गांव के जंगल में आते देखा था। ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर छात्र को खोजने निकल पडे़। लालपुर-नंगलासाहू गांव के जंगल में ग्रामीणों को गोली की आवाज सुनी तो वह दौड़कर वहां पहुंचे। सड़क से करीब तीन किमी. कच्चे रास्ते पर ईख के खेत में शिवा खून से लथपथ पड़ा था। ग्रामीणों ने में उसको आनंद हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/