फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जापान के बाद एनएसएल कंपनी ने किया औद्योगिक गलियारे का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। मेरठ का हापुड़ रोड व गंगा एक्सप्रेसवे के बीच में बड़ा औद्योगिक हब बनना तय है। यूपीडा ने पहले चरण में 200 हेक्टेयर जमीन खरीद ली तथा अब 300 हेक्टेयर जमीन जल्द ही किसानों से खरीदने की तैयारी चल रही है। जापान की प्रमुख कंपनी समूह सुमितोमो कॉरपोरेशन के बाद अब देश की एग्री बायोटेक कंपनी एनएसएल (नूजीवीडू सीड्स लिमिटेड़) का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे का मुआयना किया है। उनकी वहां पर जमीन लेकर अपना उद्योग विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन



सदर तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे प्रत्येक जिले में औद्योगिक गलियारा स्थापित होगा। सबसे पहले चरण में मेरठ में 200 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर इसका आरंभ हो चुका है। औद्योगिक गलियारे की जमीन खरीद फरोख्त के लिए यूपीडा को जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ स्तर से यूपीडा का नोडल अधिकारी चीकू राम पटेल को बनाया गया है। हालांकि, गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अभी तक भी पूर्ण नहीं हो पाया है, लेकिन औद्योगिक गलियारा बसने के लिए देश व विदेशों में इसकी चर्चा है। जहां यूपीडा पहले चरण में केवल अभी 200 हेक्टेयर जमीन ही अधिग्रहण कर सकी है जबकि जापान की कंपनी 500 एकड़ जमीन के भ्रमण कर चुकी है तथा अब भारत की प्रमुख एग्रो बायोटेक कंपनी यहां जमीन देखने पहुंची है।
जानकारी के अनुसार यह कंपनी इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग और एफडीआर प्रोजेक्ट लगाने की इच्छुक है। सोमवार को कंपनी के अधिकारी गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। जहां पर पहले से ही जिले के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन बलराम सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मा मौजूद मिले। जहां पर कंपनी के अधिकारियों ने सभी अधिकारियों से जमीन की भौतिक संरचना, जल प्रबंधन का स्रोत, विद्युत आपूर्ति की जानकारी, पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था सहित सभी जानकारी की। जिसमें सभी विभाग के अधिकारियों ने एक-एक कर जानकारी दी। उधर जैसे-जैसे देश व विदेश की कंपनियां औद्योगिक गलियारे में जमीन देखने पहुंच रही है तो क्षेत्र में भी विकास को लेकर ग्रामीणों में चर्चा बनी है। औद्योगिक विस्तार के बाद धीरे-धीरे कृषि भूमि कम होती जा रही है तथा क्षेत्र की हरियाली विलुप्त हो रही है।
विज्ञापन

-
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए जमीन खरीदने का काम चल रहा है। यूपीडा को जिम्मेदारी मिली हुई है। विदेश की कंपनियां अपना उद्योग विकसित करने के लिए यहां पर जमीन का मुआयना करने आ रही है।
विज्ञापन

कमल किशोर देशभूषण कंडारकर, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें