गांव रहदारा पंचायत घर पर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए भाजपा क्षेत्रिए उपाध्यक्ष मान सिंह
परीक्षितगढ़। गांव रहदरा पंचायत घर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर में 500 लोगों की जांच कर दवाइयां वितरित की गई।
जसवंत सिंह परमेश्वरी त्यागी सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शिविर का उद्घाटन भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मानसिंह गोस्वामी व पूर्व विधायक किठौर सतवीर त्यागी ने किया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों का बीपी, शुगर, नेत्र, कैंसर आदि बीमारियों की जांच की। वहीं 270 लाभार्थियों को चश्मे व महिलाओं को निशुल्क 200 सेनेटरी पैड व 500 लोगों को दवाइयां वितरित की गईं। संचालन भाजपा माछरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी और महेश प्रजापति महामंत्री ने किया। शिविर में रोबिन गुर्जर, अनिल त्यागी, सुनील त्यागी, वीरेंद्र चेयरमैन, उदय प्रताप, ग्राम प्रधान संतोष, राकेश चौधरी आदि का सहयोग रहा। दूसरी ओर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने एसआईआर के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवकों की ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाएं।