फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रिश्ता तोड़ने पर प्रेमी ने युवती के घर में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ता तोड़ने पर प्रेमी ने युवती के घर में की तोड़फोड़
विज्ञापन

मेरठ। बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के लोहिया नगर में तय रिश्ता तोड़ने और युवती का दूसरी जगह निकाह तय करने पर प्रेमी ने लड़की पक्ष के घर में तोड़फोड़ कर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। वहीं शादी वाले घर में सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात किया गया।
थाना प्रभारी राजीव कुमार के अनुसार, लोहिया नगर निवासी व्यक्ति की गांव घोसीपुर में रिश्तेदारी है। दोनों परिवारों का कई वर्षों से आना जाना है। घोसीपुर निवासी परिवार के युवक का इस व्यक्ति की बेटी से प्रेम प्रसंग हो गया। जानकारी होने पर दोनों परिवारों ने उनकी शादी तय कर दी। लड़की पक्ष ने मेहर की रस्म के लिए बड़ी रकम की मांग रखी। लड़के पक्ष ने असमर्थता जताई तो लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। लड़की के पिता ने अपनी दो बेटियों का विवाह दूसरी जगह तय कर दिया। रविवार को निकाह था।
विज्ञापन

शनिवार शाम लोहियानगर पहुंचे प्रेमी ने लड़की पक्ष पर शादी का दबाव बनाया। लड़की के पिता ने शादी से इन्कार कर दिया तो प्रेमी ने मकान में तोड़फोड़ कर दी। पूरे परिवार व आने वाले दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर शादी कार्यक्रम में सुरक्षा की मांग की। शनिवार रात ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन दुल्हन पक्ष के मकान पर पुलिस तैनात रही। थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि जब तक निकाह नहीं हो जाता, पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती की मौसी का बेटा है। काफी समय तक यह युवक मौसी के मकान में रह रहा था। वहीं पर दोनों का प्रेम प्रसंग हुआ। बाद में रिश्ता भी तय हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें