फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आजाद समाज पार्टी से निष्कासित होने के बाद बनाई हमले करने की योजना

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता संजय पर गोली चलाने के आरोपियों को परतापुर पुलिस न
विज्ञापन
मेरठ। आजाद समाज पार्टी से निष्कासित होने के बाद मुख्य आरोपी सागर लिसाड़ी ने नगीना के सांसद चद्रशेखर के करीबी संजय हरित पर जानलेवा हमला की योजना बनाई थी। पुलिस की पूछताछ में सागर लिसाड़ी और उसके दोनों साथियों ने घटना करना कबूल किया हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी के मुताबिक परतापुर के सीपुरा गांव निवासी संजय हरित अपने परिवार के साथ हाल में सुशांत सिटी सेक्टर-5 में रहते हैं। वह सिंचाई विभाग के नलकूप विभाग में तकनीकी पद पर कार्यरत हैं। बुधवार सुबह संजय हरित पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने बुधवार रात को ही लिसाड़ी गांव निवासी सागर जाटव, आंबेडकर भवन लिसाडी निवासी शिवकुमार और नूरनगर निवासी सुब्हान सैफी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी में सागर जाटव युवा जिलाध्यक्ष था। पार्टी के पदाधिकारियों ने सागर को पहले पदमुक्त किया और फिर उसका निष्कासित कर दिया था।
एसपी सिटी ने बताया कि पार्टी से निष्कासित होने के बाद सागर संजय हरित से रंजिश रखने लगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भी सागर को मंच पर नहीं जाने दिया था। संजय हरित ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 को भी उस पर हमला हुआ था। अहसास न होने के चलते सागर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 13 जनवरी को हमला करने की योजना बनाई थी। इससे पहले वह एक महीने से लगातार संजय के रेकी कर रहे थे। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जान का खतरा बताकर मांगी सुरक्षा
संजय हरित ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मिलकर जान का खतरा बताकर सुरक्षा मांगी है। संजय ने बताया कि सागर शातिर अपराधी है और जेल से भी हमला करा सकता है। सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया कि बुधवार को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। संजय हरित ने बताया कि नगीना सांसद चंद्रशेखर से उनके पारिवारिक संबंध हैं और सागर लिसाड़ी पूर्व में आजाद समाज पार्टी में पदाधिकारी था जिसे बाद में गलत आचरण के चलते हटा दिया गया था जिसके कारण वह रंजिश रखने लगा था। एसएसपी ने संजय हरित को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें