फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शराबी की पिटाई के बाद दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के ततीना गांव में शनिवार रात शराबी की पिटाई के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से छतों से पथराव किया गया। बवाल की सूचना पर सीओ कोतवाली आशुतोष के साथ लोहिया नगर और लिसाड़ी गेट थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को किसी तरह खदेड़ा। कई लोगों को हिरासत में लेकर तनाव के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

ततीना गांव में शनिवार रात करीब दस बजे एक युवक शराब के नशे में आते-जाते लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। गाली देने पर वहां से गुजर रहे मेहराज व सिराजुद्दीन ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। शराबी युवक पास ही स्थित वैद्य टीकाराम के क्लीनिक पर पहुंच गया। इसी दौरान वहां पर दोनों युवक सिराजुद्दीन व मेहराज भी आ गए। उन्होंने क्लीनिक में घुसकर शराबी की पिटाई कर दी। टीकाराम ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। जिसमें टीकाराम को काफी चोटें आई। इसे लेकर वहां शोर-शराबा हो गया।
टीकाराम के पक्ष के काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने मेहराज और सिराज को को घेर लिया। दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और बवाल शुरू हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस बल को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है। मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के पवन कश्यप, हिमांशु शर्मा महानगर संयोजक, अंकित, उज्जवल, दिवाकर, गुडडू, आदि थाने पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दो माह पहले भी दूसरे समुदाय के लोग हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें