फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्रिकेट बैट के गोदाम में लगी लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी रघुकुल विहार स्थित नीटको ट्रांसपोर्ट नीटको लॉजिस्टिक्स के क्रिकेट बैट के गोदाम में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रांसपोर्ट कंपनी के अंदर रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया ।
विज्ञापन

बताया गया कि ट्रांसपोर्ट नगर के गुप्ता कॉलोनी रघुकुल विहार में विजय कोचर का नीटको को लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड का गोदाम और ऑफिस बना हुआ है। गोदाम में बच्चों के क्रिकेट बैट बनते हैं। शनिवार रात कंपनी के मैनेजर नागेश कुमार शर्मा गोदाम बंद करके घर गए थे। देर रात एक बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके गोदाम में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में आग लगते ही आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। मौके पर पहुंची परतापुर की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। सीओ ब्रह्मपुरी प्रमोद कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है। क्षति के संबंध में अभी गोदाम मालिक ने जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें