फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। गांव कुंहैड़ा में मंगलवार सुबह सोबान उर्फ काले(28) ने घर के कमरे में छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया, लेकिन पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव कुंहैड़ा निवासी सोबान उर्फ काले ने मंगलवार सुबह अपने घर में गमछे का फंदा बनाकर छत के पंखे से लटक कर जान दे दी। घटना के समय उसकी पत्नी नसरीन घर के आंगन में खाना बना रही थी। काफी देर तक उसके के कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और जांच शुरू की। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक का पिछले दो-तीन दिनों से पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें