फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों से रंगरूट तक भोलों की सेवा में

Sun, 31 Jul 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
हाईवे पर तिरंगा कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के लिए पुलिस कप्तान से लेकर रंगरूट तक सड़क पर हैं। ड्यूटी पर तैनात सिपाही ट्रैफिक व्यवस्था के कुशल संचालन का प्रयास कर रहे हैं तो अधिकारी उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। यहीं नहीं पुलिसकर्मी भोलों की सेवा में भी जुटे हुए हैं। तेज बारिश हो या फिर तपती धूप हर जगह खाकी एक अलग ही रूप में दिख रही है।
विज्ञापन

इस बार की कांवड़ यात्रा पुलिस विभाग के लिए कई मायनों में अहम है। कांवड़ यात्रा के दौरान एसएसपी की यह पहली पोस्टिंग है। उधर विभाग में इन दिनों बड़ी संख्या में रंगरूट भी शामिल हैं। सभी कांवड़ यात्रा को पहली परीक्षा मानकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है।
इस बार ट्रैफिक व्यवस्था भी शहर में बेहतरीन तरीके से चल रही है। कई स्थानों पर हर बार रूट डायवर्जन सिस्टम लड़खड़ा जाता था, लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं हुआ। कई सिपाही लगातार 24 घंटे ड्यूटी कर रहे है। हालांकि डीजीपी और गृह प्रमुख सचिव सहित पुलिस के कई आला अफसर इस बार कांवड़ यात्रा में आतंकी साया या फिर बवाल होने का अंदेशा जता चुके थे। मेरठ एसएसपी जे. रविंदर गौड़ की ओर से पुख्ता इंतजाम कराए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर कांवड़ियों की सुरक्षा में चप्पे चप्पे पर पुलिस लगी है। उधर एसएसपी की इस व्यवस्था की आईजी सुजीत पांडेय और डीआईजी लक्ष्मी सिंह मॉनिटिरिंग कर रहे है।
विज्ञापन

एक दिन और बाकी
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने शनिवार को मोदीपुरम से लेकर हापुड़ अड्डा, शास्त्री नगर एल ब्लाक समेत कई जगहों पर सुबह, दोपहर, शाम और फिर रात को जाकर व्यवस्था देखी। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से बात की और कहा कि बस एक दिन और है। रविवार को सभी कांवड़ियां अपने-अपने गंतत्व तक पहुंच जायेंगे। उसके बाद मंदिरों में सुरक्षा करनी है।

600 जवान कांवड़ियों के वेश में
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के बीच खुफिया विभाग से मिले इनपुट के बाद कांवड़ियों के वेश में भारी संख्या में जवान उतारे गए हैं। दौराला की सीमा से लेकर कैंट इलाके तक पुलिस और एसटीएफ के ये जवान केसरिया कपड़ों में ड्यूटी दे रहे हैं। कांवड़ यात्रा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी ओपी सिंह ने बताया कि छावनी क्षेत्र के अलावा हाईवे पर भी अलग अलग स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात है।
उधर, रात में एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने औघड़नाथ मंदिर में पहुंचकर एटीएस, एसटीएफ और आरएएफ से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। एसपी सिटी ओपी सिंह ने सीओ और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि बिना चेकिंग के किसी भी कांवड़िये और आम जन को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाए। इसके लिए एलआईयू की टीम भी लगा दी गई है। अधिकारियों ने औघड़नाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी सुरक्षा को लेकर सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें