मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपी ने मां और दो बहनों का जीना दूभर कर दिया है। उसने दोनों बहनों को तेजाब डालने की धमकी दी है। धमकी से डरी बहनों ने स्कूल तक जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
गुरूवार को पीड़ित बहनों ने पुलिस ऑफिस में एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने ब्रह्मपुरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। युवतियों ने बताया कि उनके पड़ोस में रोहित पुत्र बाबूराम रहता है। आये दिन वह उनके परिवार को परेशान करता है।
10 अगस्त को रोहित ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों बहनों के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। युवतियों ने बताया कि उन्होंने ब्रह्मपुरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।