फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FM Visit: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर मुत्ताकी आज देवबंद पहुंचेंगे, दारुल उलूम में होगा स्वागत कार्यक्रम

Sat, 11 Oct 2025 12:31 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Afghan Foreign Minister Amir Khan Muttaqi: अफगानिस्तान में तालिबान शासन के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी 11 अक्तूबर को देवबंद पहुंचेंगे। दारुल उलूम में उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और उच्च स्तरीय बैठकें की जा रही हैं।

विज्ञापन
मावलवी आमिर खान मुत्ताकी, अफगानिस्तानी विदेश मंत्री - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवबंद में अफगानिस्तान में तालिबान शासन के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत दौरे के तहत आज देवबंद पहुंचेंगे। यह भारत में उनका पहला दौरा है। उनके दौरे को लेकर दारुल उलूम प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आमिर मुत्ताकी अपराह्न करीब 12 बजे देवबंद पहुंचेंगे। वह यहां दारुल उलूम में मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी और जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात करेंगे। संस्था परिसर में बनी विशालकाय गोलाकार लाइब्रेरी में उनके स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UPPCS परीक्षा: मेरठ-नई दिल्ली नमो भारत ट्रेन का समय बदला, रविवार को सुबह 6 बजे से चलेगी

विज्ञापन

दारुल उलूम प्रशासन ने परिसर में सफाई और सजावट का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क हैं। दिल्ली स्थित अफगान दूतावास के अधिकारी शुक्रवार को देवबंद पहुंचे और संस्था के जिम्मेदारों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि दारुल उलूम के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। अफगान विदेश मंत्री आ रहे हैं, उनका स्वागत किया जाएगा।

इस उच्चस्तरीय दौरे के चलते देवबंद में सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और स्थानीय अधिकारियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जब अमिर खान मुत्ताकी से ये पूछा गया कि वे देवबंद क्यों जाएंगे। तो उन्होंने कहा कि देवबंद  एक बड़ा इस्लामी मरकज़ है। तालीमी मरकज़ है। अफगानिस्तान और देवबंद दीनी रूप से जुड़े हुए हैं। हम चाहते हैं कि संबंध बढ़ें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें