जानसठ। तहसील में सब रजिस्ट्रार ऑफिस में बैनामे की रजिस्ट्री कराने को लेकर अधिवक्ताओं की दरोगा के साथ नोंकझोक हो गई। जिसको लेकर मौके पर हंगामा हुआ। मंगलवार को जिला कारागार से एक दरोगा कुछ पुलिसकर्मियों के साथ गांव संभलहेड़ा के रहने वाले एक मुल्जिम को तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लेकर आए थे। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पहले बैनामे की रजिस्ट्री कराने को लेकर मुल्जिम के साथ आए दरोगा की अन्य दो अधिवक्ताओं के साथ नोंकझोक हो गई। जिसको लेकर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा होने पर सब रजिस्ट्रार ऑफिस के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मौके पर अन्य अधिवक्ताओं ने बामुश्किल समझाकर मामला शांत कराया।