फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस फेयर में बनाए विज्ञापन, डांस से मन मोहा

विज्ञापन
मेरठ स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कालेज में आयोजित बिजनेस फेयर में डांस की प्रस्तुति दे?
विज्ञापन
बिजनेस फेयर में बनाए विज्ञापन, डांस से मन मोहा
विज्ञापन

मेरठ। बिजनेस फेयर में एक तरफ जहां छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल पर जानकारी ली, वहीं गीतों पर छात्र-छात्राओं डांस की प्रस्तुति से मन मोह लिया। ग्रुप डांस में छात्राओं ने पूरे भारत की तस्वीर मंच पर दिखाई तो तालियों का शोर सुनाई देने लगा। फेयर में हर कोई सेल्फी लेता नजर आया।
विज्ञापन

माल रोड स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज मेें शुक्रवार को बिजनेस फेयर-2020 का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि ऋतु दीवान, प्रधानाचार्या दयावती मोदी एकेडमी, मोदीपुरम ने किया। आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के सेक्रेटरी जनरल मयंक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बिजनेस फेयर में कुल 41 स्टॉल लगे। फेयर में छात्रों ने विभिन्न स्टाल्स पर लगे प्रोडक्टस के बारे में जानकारी प्राप्त की। फेयर में संस्थान के विद्यार्थियों ने कंपनियों के विज्ञापन बनाकर उनका प्रदर्शन किया। इसी के साथ मनोरंजन के लिए विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे ग्रुप डांस, ड्यूट सिंगिंग इत्यादि प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ ने धन्यवाद किया। डीन डॉ. मनोज शर्मा, विभागाध्यक्ष बीसीए डॉ. रोबिन्स रस्तौगी, विभागाध्यक्ष बीबीए डॉ. अमित मल्होत्रा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों का ज्ञानवर्द्धन होता है। कार्यक्रम में डॉ. शैलेष गुप्ता, डॉ. पवन त्यागी, आशुतोष भटनागर, डॉ. देवेश गुप्ता एवं डॉ. नीरू चौधरी का विषेष योगदान रहा। डॉ. ऋतु भारद्वाज, डॉ. रचना त्यागी, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. तबस्सुम, डॉ. प्रतिमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें