फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवेंड संडे : चर्च में हुईं प्रार्थना सभाएं, प्रभु यीशु को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के सभी चर्च में क्रिसमस से पूर्व एडवेंड संडे (आगमन का पहला रविवार) मनाया गया। यह क्रिसमस से पहले के चार सप्ताह में से पहला दिन होता है। यह ईसाई धर्म में एडवेंट सीजन की शुरुआत का प्रतीक है। इसके साथ ही ईसा मसीह के आने की तैयारी और प्रतीक्षा का समय है। यह लैटिन शब्द एडवेंटस से आया है। इसका अर्थ आगमन होता है।इस दिवस पर प्रार्थना सभाएं आयोजित कर प्रभु यीशु को याद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों ने कैलर सिंगिंग की। परमेश्वर का स्मरण किया। सेंट थॉमस चर्च बच्चा पार्क में आराधना हुई। संचालन दीपक पटेल ने किया। डायस ऑफ आगरा के सचिव हैराल्ड अमिताभ ने महत्वपूर्ण पर्व के विषय में बताया। पादरी पारितोष नाएल ने सभी का स्वागत किया।
उधर, सिटी मैथोडिस्ट चर्च में भी कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने प्रार्थना करते हुए प्रभु यीशु को स्मरण किया। इस दौरान परमेश्वर के वचन गाए गए। संचालन अरोपी स्टीफन ने किया। पादरी कमलेश ने प्रवचन किए। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, मार्शल नीरज, मिनाक्षी, रीना, वीना, अनीता, ब्रदर ललित स्टीफन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें