फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वदेशी अपनाएं और विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करें

विज्ञापन
सरूरपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीएसटी कटौती की जानकारी व्यापारियों को दी। संगठन
विज्ञापन
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफॉर्म्स पर बैठक आयोजित
विज्ञापन

सरूरपुर। भाजपा द्वारा संचालित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को सरूरपुर खुर्द मंडल स्थित ब्लॉक प्रांगण में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी रिफॉर्म्स विषयक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना ने की। मुख्य अतिथि जीएसटी रिफॉर्म्स के जिला सह संयोजक पंडित आदेश फौजी रहे।
मुख्य अतिथि पंडित आदेश फौजी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मार्ग वोकल फॉर लोकल के विचार से होकर जाता है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को भारत में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए, स्वदेशी अपनाना चाहिए और विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी रिफॉर्म्स का लाभ किसानों, व्यापारियों और उद्योगपतियों को समान रूप से मिल रहा है। इससे न केवल टैक्स प्रणाली सरल हुई है, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुधार देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, कृष्णपाल फोगाट, प्रदीप शर्मा, गौतम चौधरी, अरविंद जाटव, अजय शास्त्री, हिमांशु त्यागी, उदयवीर कश्यप, रजनीश त्यागी, जितेंद्र गोस्वामी, मनोज शर्मा, सुरेश कश्यप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें