फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की परीक्षा के लिए 28 से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड की परीक्षा के लिए 28 से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र
विज्ञापन

मेरठ। छह अक्तूबर से होने वाली बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए विवि ने केंद्रों की सूची जारी कर दी है। कई केंद्रों में बदलाव किया गया है। छात्र-छात्राएं 28 सितंबर से वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएड द्वितीय वर्ष में 30 हजार छात्र-छात्राओं की परीक्षा होनी है। छह अक्तूबर से होने वाली परीक्षाओं केंद्र बनाने में समस्या आ रहर थी। कई केंद्रों को बदलकर अब नए केंद्र जारी किए गए हैं। केंद्रों की सूची जारी नहीं किए जाने के कारण छात्र-छात्राएं अब तक प्रवेश पत्र अपलोड नहीं कर पा रहे थे। केंद्रों की सूची विवि की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तक 140535 छात्रों ने किए आवेदन
सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की बात करें तो शुक्रवार शाम तक 140535 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। 30 सितंबर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में अब भी बहुत कम रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
विज्ञापन

बीए प्राइवेट द्वितीय वर्ष के 33 हजार छात्रों का रिजल्ट जारी
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीए प्राइवेट द्वितीय वर्ष के 33 हजार छात्र-छात्राओं का रिजल्ट विवि ने शुक्रवार को जारी कर दिया है। शनिवार से विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है।
एक अक्टूबर को होगी कार्य परिषद की बैठक
सीसीएसयू में एक अक्तूबर को कार्य परिषद की ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया जाएगा। कोविड-19 के चलते बैठक का आयोजन आनलाइन ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें