फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में दूसरी मेरिट के प्रवेश आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहली मेरिट से 41 हजार हो चुके है प्रवेश
विज्ञापन

- 23 तक विभागों और कॉलेजों में होंगे प्रवेश
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दूसरी मेरिट के प्रवेश बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएंगे। यह प्रवेश 21 से 23 अगस्त तक चलेंगे। पहली मेरिट से 41 हजार प्रवेश हो चुके हैं।
बता दें कि परिसर और कॉलेजों ने पाठ्यक्रमोंं में पंजीकृत छात्रों के इंटरमीडिएट की मार्कशीट परसेंटेज में वेटेज प्रतिशत को छोड़कर आरक्षण श्रेणी के अनुसार शेष सीटों के सापेक्ष वर्टिकल व हारिजोंटल आरक्षण नियमों, अन्य बोर्ड के कोटा नियमों का पालन करते हुए मेरिट तैयार की है। इसमें एडेड और राजकीय कॉलेजों में संचालित बीए, बीएससी, बीएससी एजी ऑनर्स व बीकॉम पाठ्यक्रमों के लिए पांच प्रतिशत स्पोर्ट कोटा सीट छोड़कर अन्य सीटों पर प्रवेश होंगे। प्रवेश के लिए कॉलेज पोर्टल पर शेड्यूल जारी कर विद्यार्थियों को भेजेंगे। जिसकेे बाद 21 से 23 तक ऑफर लेटर स्वीकार करने वाले छात्र कागजात की जांच करा प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधि पाठ्यक्रमों में 25 तक होंगे पंजीकरण
सीसीएसयू ने परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित विधि पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 25 कर दी है। इसमें बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें