फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलएम में आज से प्रवेश शुरू, पीजी में अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में एलएलएम में बृहस्पतिवार से एडमिशन शुरू होंगे। प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट में जगह जाने पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं के नाम की सूची विवि ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इस मेरिट से एडमिशन 23 जनवरी तक होंगे। पीजी कोर्सों में एडमिशन का आज अंतिम दिन है।
विज्ञापन

कैंपस-कॉलेजों में पीजी कोर्सों में एडमिशन के लिए जमा किए गए ऑफर लेटर पर एडमिशन होंगे। मेरठ कॉलेज और एनएएन में ऑनलाइन एडमिशन की व्यवस्था है। बाकी सभी कॉलेजों में ऑफलाइन एडमिशन होंगे। एलएलएम में भी मेरठ कॉलेज और एनएएस में ऑनलाइन ही एडमिशन होंगे। ऑनलाइन ही फीस जमा होगी। सीसीएसयू कैंपस के विधि अध्ययन संस्थान में ऑफलाइन एडमिशन होंगे। पीजी कोर्सों में एडेड और राजकीय कॉलेजों में एमए-एमएससी-एमकॉम में कम ही सीटें बची हैं। आर्ट के कुछ विषयों को छोड़ दें तो अधिकतर में एडमिशन फुल हो चुके हैं। एमएमएच कॉलेज में जिन 110 छात्र-छात्राओं के एडमिशन कैंसिल हुए थे, उनकी पूरक मेरिट से एडमिशन का भी आज अंतिम दिन है। इसके बाद एलएलबी की बची हुईं सीटों पर विवि दूूसरी मेरिट जारी करेगा। मेरठ कॉलेज और एनएएस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एलएलबी की दूसरी मेरिट के इंतजार में हैं। पीजी में जिन छात्र-छात्राओं ने ऑफर लेटर जमा किए थे, वे अपने ऑफर लेटर और सभी प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें