फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवैध खनन की शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन, जांच शुरू

विज्ञापन
इकवारा के जंगल में खनन की जांच करते लेखपाल स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव इकवारा के जंगल में चल रहे अवैध खनन के मामले में प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खनन कार्य की जांच शुरू कर दी।
बताया गया कि गांव सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी किसान धर्मपाल शर्मा, तरुण, अशोक सहित अन्य ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से शिकायत कर अवैध खनन पर कार्रवाई की मांग की थी। किसानों का आरोप था कि खनन माफिया बिना अनुमति के खेतों व जंगल क्षेत्र में सरकारी चकरोड आदि से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को राजस्व विभाग की टीम, जिसमें लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खनन स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने जांच के दौरान देखा कि कितनी मात्रा में मिट्टी का खनन किया गया है और संबंधित किसानों के पास खनन की वैध अनुमति है या नहीं। लेखपाल ने बताया कि प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें