कैराना लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन को कुल छह हजार राज्य कर्मचारियों की जरूरत है, जबकि जिले में चार हजार राज्य कर्मचारी है। प्रथम चरण में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए दो हजार राज्य कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ेगी। लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए दो हजार कर्मचारियों की मांग जिला प्रशासन ने शासन और चुनाव आयोग को भेजी है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त आनंद शुक्ला ने बताया कि लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए 2108 राज्य कर्मचारियो की डिमांड भेजी गई है। जल्द ही शासन से इस संबंध में जानकारी प्राप्त होगी।
कैराना लोकसभा चुनाव 2019 का डाटा
विधानसभा पुरुष महिलाएं अन्य कुल मतदाता
नकुड़ 180443 159315 9 339767
गंगोह 197035 171185 22 368242
कैराना 167964 142071 8 310043
थानाभवन 175404 144410 45 319859
शामली 171240 139246 17 310503
कुल 892086 756227 101 1648414
कुल सर्विस मतदाता 4480
सौहार्द बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों पर कसी जाएगा नकेल: डीएम
डीएम ने कहा कि जिले में शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वालों से जिला प्रशासन सख्ती से निपटेगा। उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश सिंह ने शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि त्योहार पंजिका के अनुसार ही होली के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम संपन्न कराएं। किसी भी अवस्था में नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दें।
उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर किसी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर जिम्मेदार पुलिस अधिकारी को मौके पर भेजें, ताकि उनके द्वारा आपसी बातचीत और सुलह सफाई के जरिये शांति व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़ किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि होली के पर्व पर अवैध शराब की बिक्री ना होने पाए। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि हुड़दंग व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें कि कोई भी व्यक्ति किसी भी धार्मिक, निजी अथवा सार्वजनिक स्थल पर रंग न डालने पाए। उन्होंने सभी जिलेवासियों से होली का त्योहार पूर्व की भांति पूर्ण शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के वातावरण में मनाने का आह्वान किया।