फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर में रोपे गए पौधों की देखरेख के लिए तैनात किए कर्मचारी

विज्ञापन
प्रभारी मंत्री द्वारा रोपे गए पौधों की देखरेख के लिए तैनात कर्मचारी। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर(हस्तिनापुर)। कस्बे में वन विभाग द्वारा पांच जुलाई को रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पशुओं और बंदरों से पौधों को बचाने के लिए मचान पर भी कर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन

पांच जुलाई को हस्तिनापुर स्थित राजकीय पशुधन कृषि पर क्षेत्र की चार हेक्टेयर भूमि में वन महोत्सव पर 4400 पौधे रोपे गए थे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा पहुंचे थे। तभी से वन विभाग रोपे गए पौधों की सुरक्षा करा रहा है। मचान बनाकर फसलों की तरह पौधों की सुरक्षा के लिए कर्मी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक तैनात रहते हैं। कर्मचारी पौधों की आवारा पशुओं, बंदरों आदि से सुरक्षा कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा यहां आयुर्वेदिक पौधों के साथ-साथ फलदार वृक्ष भी लगाए गए हैं। इनमें बरगद, पीपल, जामुन, जमोया, कटहल, आंवला, अमरूद आदि सहित कुल 108 वैरायटी के पेड़ लगाए गए हैं।
28 जुलाई को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए होगा पौधरोपण
हस्तिनापुर रेंज के रेंजर नवरत्न सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से यहीं पर 1240 वर्ग मीटर भूमि पर लगभग 30 वैरायटी के 360 पौधे एक घंटे में रोपे जाएंगे। इसके लिए वनकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें